Chest Workout: 10 मिनट की इस एक्सरसाइज से छाती और कंधे बनेंगे चौड़े, अपर बॉडी दिखेगी एकदम टोन्ड जब भी कोई पुरुष एक्सरसाइज करना शुरू करता है या जिम ज्वॉइन करता है तो ट्रेनर से सबसे पहले अपनी छाती को चौड़ा करने को कहता है। क्योंकि मर्दों की चौड़ी और मजबूत छाती न सिर्फ उनकी पर्सनेलिटी में चार चांद लगाती है बल्कि लड़कियों को भी खूब आकर्षित करती है। कुछ लड़कों को लगता है कि चेस्ट को चौड़ा करने में बहुत समय लगता है। जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप सही तरीके से सही चेस्ट वर्कआउट (Chest Workout) करें तो कुछ ही दिनों में आप अपनी चेस्ट को बोल्ड और स्ट्रॉंग (Bold and Strong Chest) बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको 10 मिनट का एक ऐसा वर्कआउट बता रहे हैं जो आपकी छाती को चौड़ा और मजबूत दिखाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं और आपको किसी उपकरण की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। घर पर चेस्ट वर्कआउट (Chest Workout) को करने का सही तरीका 1. अगर आप कोई चेस्ट वर्कआउट (Chest Workout) कर रहे हैं तो उसे हफ्ते में 2 बार जरूर करें। 2. इस बात का ध्यान रखें कि आपके रेगुलर वर्कआउट में और चेस्ट वर्कआउट (Chest Workout) में कम से कम 48 घंटों का अंतर होना चाहिए। 3. चेस्ट वर्कआउट से संबंधित हर एक्सरसाइज के कम से कम 4 राउंड करें, एक के बाद दूसरा करें, 10 सेकेंड के वर्कआउट के बाद 20 सेकेंड का रेस्ट करें। ये है 10 मिनट का चेस्ट वर्कआउट चेस्ट को मजबूत बनाने और चोड़ा दिखाने में पुश अप्स का बहुत बड़ा रोल होता है। आप अलग अलग तरीकों से पुश अप्स को कर अपनी चेस्ट को मजबूत बना सकते हैं। हमने जिस 10 मिनट के चेस्ट वर्कआउट का जिक्र किया है उसमें आपको पुश अप (Push-Up) पॉजीशन में होना है। अब अपनी छाती को अपनी कोहनी के स्तर से थोड़ा नीचे की ओर करें। फिर पूरी ताकत के साथ खुद को ऊपर की ओर धक्का दें और ताली बजाकर फिर उसी पॉजीशन में हो जाएं। इस स्टेप को आपको रिपीट करना है। यह सुनने और पढ़ने में जितना आसान लगता है, असल में उतना होता नहीं है। लेकिन हां, अगर आप इसे बार बार करेंगे तो आपके लिए इस वर्कआउट को करना आसान हो जाएगा। सावधानियां भी पढ़ लें 1. इस वर्कआउट को करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके हाथ में किसी तरह की चोट न हो। हर ऐसा है तो इसे करने से बचें। 2. क्योंकि इस वर्कआउट को करते वक्त शरीर का सारा भार हाथ पर आता है। इसलिए पैर को जब ऊपर उठाएं तो सीधा रखें। नहीं तो कमर में मोच आ सकती है। 3. अगर आप गर्भवती हैं तो इस वर्कआउट को करने से बचें। पीरियड्स में भी महिलाओं को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। 4. किसी बीमारी से जूझने या दवाओं का सेवन करने के दौरान भी इस वर्कआउट को अवॉइड करना चाहिए। पुश अप (Push-Up) करने के फायदे 1. पुश अप करने से सिर्फ आपकी फिटनेस ही मेनटेन नहीं होती है बल्कि आपको दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। एक रिसर्च के अनुसार पुश अप करने से दिल संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है। 2. पुश अप करने से बॉडी स्ट्रॉंग तो होती ही है साथ ही शरीर में लचीलापन भी आता है। 3. पुशअप्स एक फैट बर्निंग एक्सरसाइज है और इसे आप हर दिन करते हैं तो इससे आपका वजन तेजी से कम होता है। 4. पुश अप करने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर भी बढ़ता है। नियमित रूप से इस वर्कआउट को करने से पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है। Published : January 24, 2021 1:05 pm | Updated:January 24, 2021 1:07 pm