बोर्ड-कॉरपोरेशनों में सभी पॉलिटिकल पद 100 दिनों में भर दिया जाएगा। इस बार 5 साल तक अधिकांश पद खाली रहने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी। सभी कार्यकर्ता मन से सरकार को रिपीट कराने में जुटें इसलिए यह गारंटी दी जा रही है। इसके अलावा घोषणा पत्र में और भी कई लोकलुभावन घोषणाएं होंगी।