comparemela.com

ख़बर सुनें
दिल्ली में जालसाजी करने के आरोप में जेल गए जालसाज को कोरोना महामारी के कारण जमानत मिल गई। जेल से बाहर आते ही जालसाज साथी के साथ झपटमारी करने लगा। जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी जालसाज मो. चांद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है। आरोपी ट्रेन में फर्जी टीआई बनकर पैसा उगाही करने के आरोप में पहले गिरफ्तार हुआ था।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा के अनुसार जोगाबाई एक्सटेंशन में एक व्यक्ति का 15 फरवरी को मोबाइल छीन लिया था। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी ने बताया कि मोटरसाइकिल दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल छीनकर ले गए। मामला दर्जकर जामिया नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार की देखरेख में एसआई लियाकत अली व सिपाही दलीप की टीम ने जांच शुरू की। जामिया नगर थाना पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस के आधार पर मो. चांद(23) को जामिया नगर से दो जून को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पास जीवनयापन का कोई साधन नहीं था। इस कारण वह झपटमारी व छोटा-मोटा अपराध करने लगा।  रेलवे पुलिस ने उसे मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया था। वह फर्जी टिकट चैकर बनकर उगाही कर रहा था। साथ में झपटमारी भी करता था। आरोपी के खिलाफ जालसाजी, झपटमारी व लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं। 
विस्तार

विज्ञापन

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।
खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?
हां

Related Keywords

,Crime In Delhi ,Delhi Police ,Snatching ,Delhi Ncr News In Hindi ,Latest Delhi Ncr News In Hindi ,Delhi Ncr Hindi Samachar ,குற்றம் இல் டெல்ஹி ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.