white pimple milia or milium tiny skin bumps on face causes and treatment White Pimples Remedy: छत्ते के रूप में उगते हैं सफेद मुहांसे, आंख और नाक को बनाते हैं निशाना Garima Singh | Navbharat Times | Updated: 20 Jul 2021, 08:16:23 AM Subscribe नाक और आंख के पास चेहरे पर छोटे-छोटे सफेद दाने हो जाते हैं, आप इन्हें वाइट पिंपल या सफेद मुहांसों के नाम से भी जानती होंगी। लेकिन असल में त्वचा की इस समस्या को मिलिया (Milia)कहते हैं।
White Pimples Remedy: छत्ते के रूप में उगते हैं सफेद मुहांसे, आंख और नाक को बनाते हैं निशाना मिलिया को मिलियम (miliyam)नाम से भी जाना जाता है। इन छोटे-छोटे सफेद महीन दानों को ठीक करना पिंपल को ठीक करने जितना आसान नहीं होता है। ये दाने आपके चेहरे का लुक भी खराब करते हैं और आपका आत्मविश्वास भी कम करते हैं। ये दाने बड़ों के साथ ही छोटे बच्चों की त्वचा पर निकलते हैं। ये त्वचा के ऊपर दिखाई जरूर पड़ते हैं लेकिन असल में त्वचा के अंदर होते हैं। यही वजह है कि इन्हें हटाना पिंपल जितना आसान नहीं होता है। यहां जानें, कैसे इन दानों से निजात पाई जा सकती है। White Pimple Milia Cause And Treatment आमतौर पर इन हिस्सों में होते हैं मिलिया सिर के दोनों साइड में आइब्रो के ऊपर की तरफ गालों पर नाक के ऊपर ये दानें बहुत ही लाइट एकदम सफेद या हल्के पीले रंग के हो सकते हैं। असल में दानें एक तरह की गांठ होती हैं, जो त्वचा के नीचे बन जाती हैं। केराटिन की बनी होती हैं ये गांठे आपको जानकर हैरानी होगी कि सफेद दाने जैसी दिखने वाली ये महीने गाठें केराटिन की बनी होती हैं। वही केराटिन जो आपके बालों की ऊपरी परत को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही स्किन और नेल्स की ग्रोत में भी सहायक होता है। आश्चर्य की बात यह है कि इन दानों का उम्र और स्किन टोन से कोई लेना-देना नहीं है। ये कभी भी किसी को भी और किसी भी उम्र में हो सकती हैं। लेकिन आमतौर पर होती चेहरे पर ही है। क्यों होती हैं ये महीन गाठें? आपकी सुंदरता को खराब करने वाली इन महीन गांठों की कई वजह हैं, जिनके कारण मेलेनिन त्वचा की मृत कोशिकाओं के अंदर ट्रैप हो जाता है। ऐसा तब भी होता है, जब आपकी त्वचा पर जमा डेड सेल्स ने आपके स्किन पोर्स को बंद कर रखा हो। ऐसा किसी इंफेक्शन, जलने के कारण या फफोले पड़ने के कारण भी हो सकता है। इनसे बचने का तरीका असल में इन दानों से बचने का कोई तरीका नहीं है। लेकिन आप इन्हें ठीक जरूर कर सकती हैं। हालांकि इन्हें आप खुद ठीक नहीं कर सकती हैं बल्कि आपको इन्हें ठीक करने के लिए स्किन एक्सपर्ट की जरूरत है। यदि आपको कोई ऐसी सलाह देता भी है कि आप इन्हें खुद से क्यॉर कर सकती हैं तो बहकावे में ना आएं और अपनी त्वचा को लेकर रिस्क ना उठाएं। बल्कि त्वचा विशेषज्ञ की मदद लें और इन्हें पूरी तरह खत्म कर दें। (फोटो साभार: Indiatimes/TOI)