Weekly Horoscope Prediction In Hindi For The Week From 28 Ju

Weekly Horoscope Prediction In Hindi For The Week From 28 June To 4 July 2021, Saptahik Rashifal | साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 4 जुलाई 2021 : देखें यह सप्ताह आपके लिए कितना भाग्यशाली - Photo


1/13साप्ताहिक राशिफल, ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें प्रभाव
जून के इस सप्ताह में 4 ग्रह शनि, गुरु, राहु, केतु वक्री अवस्था यानी उलटी चाल में चल रहे हैं। सूर्य मिथुन राशि में और मंगल शुक्र कर्क राशि में होंगे। बुध राहु के साथ वृष राशि में संचार करेंगे। ग्रहों की इस अवस्था में जून का यह सप्ताह आप सभी के लिए कैसा रहेगा। किन-किन राशियों के लिए जून लाभप्रद रहेगा जानिए सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…
2/13मेष राशि: लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी
इस सप्ताह आप धन से ज्यादा अहमियत रिश्तों को देंगे। सप्ताह के आरंभ में गलत आकलन से क्षति की आशंका बन रही है। अनावश्यक टीका टिप्पणी से बचने का प्रयास करें। सदविचारों और सही निर्णय से नए सोपान तय होंगे और धन प्राप्ति होगी। पारिवारिक संपत्ति में वृद्धि की बुनियाद बनेगी। विपरीत लिंगियों के प्रति आकर्षण और उससे लाभ की स्थितियां निर्मित होंगी। भाइयों से जुड़ी कोई खबर आपको परेशान कर सकती है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह मध्य में जलने वालों से कुछ परेशानी हो सकती है। मित्र सहारा बनेंगे। किसी सहयोगी की सलाह उलटे परिणाम दे सकती है। सहयोगियों से अनावश्यक मुठभेड़ से बचें। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे। अल्पकालिक निवेश से फायदा हो सकता है। अच्छी नींद का सुख मिलेगा। प्रतिद्वंदी बेअसर होंगे। किसी की वसीयत से लाभ की संभावना बन रही है। सप्ताह के अंत में स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। फेफड़े, कमर और कंधों में विकार या पीड़ा हो सकती है। दूसरों की लापरवाही से सतर्क रहें।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 3, 9
3/13वृष राशि: धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा
बुध और राहु की आपकी राशि में उपस्थिति बौद्धिकता और चातुर्य से लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगी पर अंतर्मन में विचित्र सा भय भी प्रकट करेगी। सप्ताह के आरंभ में किसी करीबी का अजीब आचरण खीज पैदा कर सकता है। पुराने सहयोगी इस सप्ताह काम नही आएंगे। किसी की बातें मन को आनंद प्रदान करेंगी। आर्थिक संभल और भौतिक सुख मिलेगा। थोड़ी कोशिशों से अच्छा लाभ भी होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान में कमी के संकेत हैं। किसी करीबी का आचरण मुग्ध कर देगा। किसी पुरानी बात से भावुकता बढ़ेगी। अध्यात्म में अरुचि पैदा होगी। सप्ताह के मध्य में विपरीत लिंगी से कष्ट मिल सकता है। अधीनस्थ लोगों से तनाव बढ़ सकता है। माता से समर्थन प्राप्त होगा। नपी तुली बातों से प्रभाव बढ़ेगा। सप्ताहांत में किसी लाभ का योग है। किसी सही फैसले के कारण आपको सुकून मिलेगा। संतान की लापरवाही से उलझन हो सकती है। यात्रा के पूर्व नियोजित कार्यक्रम पर बदलाव की तलवार लटकेगी। मन में मजबूती रहेगी। किसी की भूल से हानि की जगह लाभ होगा। दांपत्य जीवन कभी खट्टा तो कभी मीठा और तीखा रहेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 6
4/13मिथुन राशि: सरकारी लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे
आपकी राशि में सूर्य इस हफ्ते कई सकारात्मक परिणाम देगा। गुरु की आपकी राशि सीधी दृष्टि अद्भुत लाभ प्रदान करेगी। प्रतिष्ठा में मामूली तनाव के साथ वृद्धि होगी। सप्ताह की शुरुआत में आप प्रशंसित होंगे और विवेकपूर्ण आचरण से सफलता मिलेगी। हालांकि काम के बोझ से थकान होगी। दिनचर्या अनियमित रहेगी। किसी रुके हुए काम में गति से अच्छा लगेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संबंध बनेगा। करियर में चुनौतियां आ सकती है। सप्ताह के मध्य में माता की ओर के रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। घमंड न करें। किसी के भी असम्मान से बचें। अपरिचित व्यक्ति पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। खेल से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सरकारी लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में लोकप्रियता बढ़ेगी। मन में उदासी और अशांति खत्म होगी। जीवनसाथी से बिना बात के तनाव प्रकट हो सकता है, जिससे मन उदास रहेगा। संतान के द्वारा सेवा से सुख मिलेगा। किसी अधीनस्थ कर्मचारी से उलझन हो सकती है। किसी इच्छा के पूरी होने की राह निकलेगी। कठोर वचनों पर काबू रखें नही तो बिना मतलब बवाल हो सकता है। विवेक का इस्तेमाल करें। रिस्क न लें अन्यथा बेड़ा गर्क हो सकता है।
शुभ रंग- गहरा हरा
शुभ अंक- 5
5/13कर्क राशि: अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा
मंगल और शुक्र आपकी राशि में बैठकर लाभ की नई इबारत लिखेंगे। शनि और केतु की सीधी दृष्टि तनाव का सृजन करेगी। सप्ताह के शुरुआत में किसी के द्वारा तारीफ से मन में आनंद का संचार होगा। हर काम को तल्लीन होकर करने से कामयाबी चरण चुंबन करेगी लेकिन शरीर में कुछ न कुछ गड़बड़झाले का अहसास होता रहेगा। अल्प प्रयासों से लाभ तो होगा पर आर्थिक क्षति का योग भी निर्मित हो सकते हैं, सतर्क रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। कमाई के नए स्रोत प्रकट होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय चकाचक रहेगा। सप्ताह के मध्य में विरोधी आपके विरोध से नही अनà

Related Keywords

Rahu , Maharashtra , India , , Health Or , Sun Gemini , Tue Fri Cancer , Wed Rahu , New Step , Economy Steady , Challengesb Can , Green Good , Home Room , Full Vision , New Enterprise , Good Brown , ராகு , மகாராஷ்டிரா , இந்தியா , ஆரோக்கியம் அல்லது , புதியது படி , பச்சை நல்ல , வீடு அறை , முழு பார்வை , புதியது நிறுவன ,

© 2025 Vimarsana