मशहूर निर्माता प्रदीप गुहा का एडवांस लीवर कैंसर के चलते बीते शनिवार निधन हो गया था। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आज रविवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई के सांताक्रूज में गुहा के आवास पर उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। प्रदीप गुहा के शव को एम्बुलेंस के जरिए श्मशान ले जाया गया। इस दौरान सभी टूटे हुए नजर आए।