मनोज वर्मा, कैथल : बसताड़ा टोल प्लाजा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के काफिले को शांतिप्रिय तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जता रहे प्रदर्शनकारी किसानों पर भाजपा और जजपा की जालिम और अत्याचारी खट्टर सरकार ने बर्बरता पूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन ने लाठियां बरसा कर काफी किसानों को घायल और लहूलुहान कर डाला। जिसके विरोध में थाना टोल प्लाजा पर किसानों ने मार्ग पर जाम लगाकर शाम तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भरत सिंह बेनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता सर्व जात सर्व खाप महापंचायत हरियाणा, किसान नेता बलजिंदर सिंह बड़ेच, पंजाब सिंह, सुरेश बंदराणा, बलजीत कुवारतन, राधा कृष्ण शर्मा कार्यकारी प्रधान बीकेयू ने लाठीचार्ज की कड़े से कड़े शब्दों में निंदा की व सरकार […]