मुंबई में &#

मुंबई में बारिश का कहर 25 लोगों की मौत, कई घायल


अपडेट समय:
180
मुंबई में कच्चे मकान ढहने के बाद बचावकार्य में जुटा दल। -प्रेट्र
मुंबई, 18 जुलाई (एजेंसी)
मुंबई में रातभर भारी बारिश के कारण हुए हादसों में 25 लोगों की मौत हो गयी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन के कारण एक परिसर की दीवार ढह गयी और उसके नीचे दबकर 17 लोग मारे गये। वहीं, माहुल इलाके के वाशी नाका में पेड़ गिर जाने से एक मकान की दीवार ढह गयी, घटना में 7 लोग घायल हो गये। विखरोली उपनगर में भूस्खलन के चलते 6 कच्चे मकान ढह जाने से 7 लोगों की मौत हो गयी और 2 लोग घायल हो गये। उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से एक लड़का मारा गया।
मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा और यातायात भी प्रभावित रहा। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को स्थगित रखा। लंबी दूरी की कई ट्रेनों का मार्ग बदल दिया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार सुबह जारी बुलेटिन में बताया कि जलवायु परिस्थितियों में अचानक बदलाव के कारण मुंबई में 6 घंटे में 100 मिमी से अधिक बारिश हुई। विभाग ने शहर के लिए बारिश के पूर्वानुमान को ‘ऑरेंज से रेड अलर्ट' में बदल दिया है।
हरिद्वार में पीली नदी से बचाए 4 श्रमिक
देहरादून : उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर लगातार बारिश होने से प्रदेश में गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों के अलावा उनकी सहायक नदियां भी उफान पर हैं। हरिद्वार जिले की पीली नदी में फंसे चार श्रमिकों को पुलिस ने तत्परता से अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। उधर, विकासनगर में वर्षा के कारण एक पक्का मकान ढह गया जबकि परेड ग्राउंड स्थित जल संस्थान के कार्यालय परिसर में एक पेड़ गिर गया। रायपुर के कंडोली में भी वर्षा में एक झोंपडी बह गई, हालांकि, इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।
भूमि कटाव से 300 मीटर आगे बढ़ा गंंगा का किनारा
काेलकाता (एजेंसी) : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में गंगा नदी के तट का कटाव होने से इसका किनारा करीब 300 मीटर आगे बढ़ गया है, जिससे कई मकान, खेत और आम के बाग नदी में समा गए। अधिकारियों ने बताया कि माणिकचक में बालुटोला प्रखंड इस भूक्षरण से सबसे अधिक प्रभावित इलाका है।
21 तक भारी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में 21 जुलाई तक और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर 19 को अत्यधिक वर्षा का अनुमान है। दिल्ली और चंडीगढ़ में 19 को कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।
खबर शेयर करें
7 घंटे पहले
7 घंटे पहले
7 घंटे पहले
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
खबरों के लिए सब्सक्राइब करें

Related Keywords

Haridwar , Uttaranchal , India , Bhandup , Maharashtra , Dehradun , Yamuna , India General , Vikasnagar , Mumbai , Uttarakhand , Raipur , Chhattisgarh , , Forest Department , Institutea Office , Yellow River , West Bengal , Ganga River , ஹரித்வார் , உத்தாரன்சல் , இந்தியா , பாண்டுப் , மகாராஷ்டிரா , டெஹ்ராடூன் , யமுனா , விகாஸ்நகர் , மும்பை , உத்தராகண்ட் , ராய்ப்பூர் , சத்தீஸ்கர் , காடு துறை , மஞ்சள் நதி , மேற்கு பெங்கல் , கங்கா நதி ,

© 2025 Vimarsana