अन्ना आंदोलन से पहचान बनाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज 53 साल के हो गए हैं। केजरीवाल का जन्म 1968 में हरियाणा के हिसार में हुआ था। जन्मदिन के मौके पर केजरीवाल को देश के तमाम नेताओं की तरफ से बधाई मिल रही है।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि राष्ट्रीय वाहन कबाड़ नीति से सभी अंशधारकों को फायदा होगा और इससे विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस नीति से रोजगार के अवसरों का सृजन होगा तथा केंद्र और राज्यों दोनों को 40,000 करोड़ रुपये (प्रत्येक) का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) मिलेगा।
15 अगस्त, 1947 को हमें ब्रिटिश राज से आजादी मिली थी। तब से आज तक हम इस दिन अपने आजादी के जश्न को मनाते आ रहे हैं। हालांकि यह दिन हमें आसानी से हासिल नहीं हुआ। न जाने कितनी कुर्बानियां और कितने समझौते हुए तब जाकर भारत ने स्वतंत्रता का सूरज देखा।
वीरता और शौर्य तथा उत्कृष्ट सेवा के लिए 1380 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पदकों से सम्मानित किया जाएगा। दो पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक तथा 628 को वीरता के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है।