15 अगस्त का दिन भारत के हर नागरिक के लिए खास है। 75 साल पहले आज के दिन ही भारत ने ब्रिटिश सरकार से आजादी हासिल की थी। इस खास दिन पर पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है।आम लोगों की तरह टीवी सितारे भी स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहे हैं। सुबह से ही टीवी सितारे सोशल मीडिया के जरिए फैंस को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं।