8 अगस्त दीप अमावस है .. दीप अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के दिन दीपदान के बारे में सभी ने सुना होगा परंतु कम लोग ही जानते होंगे कि दीपदान क्या है, कैसे करें दीपदान और क्या है दीप दान करने के फायदे। आओ इस संबंध में जानने हैं कुछ खास जानकारी। दीप अमावस्या पर दीपक के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां।
दीपक कई प्रकार के होते हैं, जैसे चांदी के दीपक, मिट्टी के दीपक, लोहे के दीपक, ताम्बे के दीपक, पीतल की धातु से बने हुए दीपक तथा आटे से बनाए हुए दीपक। आओ जानते हैं कि कौन-सा दीप किस हेतु जलाया जाता है और कितने बत्ती वाले दीपक को जालाने का क्या लाभ है।
1. एक बत्ती वाला दीपक : यह एक सामान्य दीपक है जो ईष्टदेव से निवेदन के लिए प्रज्वलित किया जाता है। किसी भी देवी-देवता की पूजा हेतु गाय का शुद्ध घी