comparemela.com


1/13साप्ताहिक राशिफल, ग्रहों की स्थिति में बदलाव, जानें प्रभाव
शुभ योगों के साथ आरंभ हो रहा जुलाई का यह सप्ताह कई राशियों के लिए शुभ और लाभ लेकर आया है। इस हफ्ते के आरंभ में जहां गजकेसरी योग बना होगा वहीं बुधादित्य योग का भी कई राशियों को लाभ मिलेगा। ग्रहों के शुभ संयोग में जुलाई का अंतिम सप्ताह जुलाई के जाते-जाते कई राशियों को लाभ और खुशी देने जा रहे हैं। आपके लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा, आपको किन-किन क्षेत्रों में शुभ लाभ मिलेगा, आइए जानते हैं विस्तार से सद्गुरु स्वामी आनंदजी से…
2/13मेष राशि: आमदनी में वृद्धि के हैं योग
आपकी राशि स्वामी मंगल शुक्र के युति करके सूर्य की राशि सिंह में चलायमान है। सप्ताह के आरंभ में नए निवेश से फायदा होगा। कोई सौदा या अनुबंध भविष्य में लाभ के साथ भाग दौड़ का सृजन करेगा। आमदनी में वृद्धि का योग हैं लेकिन कोई घटना भावुक करेगी। किसी के विवाद में मध्यस्थता न करें, अन्यथा हवन में हाथ जलेगा। शरीर में जल और वायु दोष की आशंका है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें अन्यथा लापरवाही भारी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी। अंतर्मन बेचैन रहेगा। नींद में कमी होगी। सप्ताह के मध्य में विपरीत परिस्थितियों से भी आप कुशलता से निपट लेंगे। किसी अन्य की भूल गले पड़ सकती है। विरोधियों से दिमाग का दही होगा। जीवनसाथी से दूरी मामूली रूप से बेचैन कर सकती है। नए व्यापार के आरंभ से पहले व्यापक चिंतन आवश्यक है। किसी कार्य में अपेक्षा से अधिक समय और धन लगने से बेचैनी होगी। सप्ताहांत में किसी प्रकार का भय प्रकट होगा। विरोधी बेचैन करेंगे। जीवनसाथी का अप्रतिम प्रेम मिलेगा और उत्साह बढ़ेगा। संबंधों का विस्तार होगा। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
शुभ रंग- केसरिया
शुभ अंक- 3, 9
3/13वृष राशि: नकारात्मक विचारों से दूर रहें
केतु की आपकी राशि पर सीधी दृष्टि से इस सप्ताह में आपके हाथ से कई परोपकार के साथ शारीरिक व्याधियों का योग निर्मित हो रहा है। सप्ताह के आरंभ में बौद्धिक समृद्धि का विस्तार होगा। आपकी वजह से कइयों का बेड़ा पार होगा। स्वाभिमानी बने लेकिन अभिमान से बचें। आलस्य के कारण अध्ययन से मन नहीं लगेगा। जीवनसाथी के प्रति नकारात्मक विचारों से दूर रहें। छोटे भाई-बहन को बड़े पद की प्राप्ति या किसी लाभ की भूमिका बनेगी। किसी के प्रति क्षणिक जलन से आपकी प्रतिष्ठा धुंधली हो सकती है। अनावश्यक झुंझलाहट से बेड़ा गर्क हो सकता है। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य नरम रहेगा। विपरीत और परिस्थितियों में से आप विजेता बन कर उभरेंगे। भूमि सुख और भूमि के माध्यम से लाभ की राह रोशन होगी। अल्प प्रयासों से लाभ तो होगा लेकिन आर्थिक क्षति का योग भी निर्मित हो रहा है, सतर्क रहें। शिक्षा व करियर की चिंता इस समय बेमतलब सिर घुमाएगी। जो बातें अभी गैर जरूरी हैं, वो भी सताएगी। सप्ताह के अंत में किसी के द्वारा तारीफ से अंतर्मन में आनंद का संचार होगा। हर काम को तल्लीन होकर करने से कामयाबी मिलेगी लेकिन शरीर में कुछ न कुछ गड़बड़झाले का अहसास होगा।
शुभ रंग- चमकीला सफेद
शुभ अंक- 6
4/13मिथुन राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें
इस सप्ताह मान-प्रतिष्ठा अपने चरम पर होगी। सरकार से समर्थन या सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के आरंभ में कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से उलझन और अनावश्यक वार्तालाप से बचें। अंतर्दृष्टि प्रखर होगी और गुणों को सराहना मिलेगी। वाक्चातुर्य से बात बनेगी। अधिकारियों के समर्थन से टैलेंट को धार मिलेगी। वाहन का सुख मिलेगा या नयी गाड़ी के संकेत से आनंद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में अल्पकालिक निवेश में क्षणिक रूप से आर्थिक क्षति हो सकती है। अगर आप निवेश में लंबे समय तक बने रहें तो अच्छा लाभ होगा और प्रयास सफल होंगे। उच्चपदस्थ लोगों के करीब रहने से अकस्मात् फायदा होगा। करियर के लिए काल मिश्रित है। कोई करीबी व्यक्ति तनाव का सबब बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सतर्क रहें। अनावश्यक चिंता घेर सकती हैं। कार्य में निपुणता बढ़ेगी। सप्ताह के अंत में धीरज रखने से हित सधेंगे। कुछ नया करने की इच्छा होगी। शिक्षा के प्रति चिंता और चिंतन दोनों होंगे। सुने ज्यादा लेकिन भाषण कम दें। ज्यादा चतुराई से बचें वरना लाभ की जगह हानि की आशंका है। जीवनसाथी की बेचैनी से कष्ट होगा। किसी बिगड़े रिश्ते में सुधार की संभावना और कम हो जाएगी।
शुभ रंग- गहरा हरा
शुभ अंक- 5
5/13कर्क राशि: प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सराहना मिलेगी
इस सप्ताह आपकी राशि पर शनि और केतु की दृष्टि से तनाव का सृजन होगा। वहीं आपकी राशि में ही सूर्य-बुध की युति अपने प्रभाव में वृद्धि करेगी। सप्ताह के आरंभ में जोश नहीं, होश से काम लें। मेहनत का फल मिलेगा। किसी की कुटिल चाल असफल हो जाएगी। विदेशी संपर्क से लाभ का द्वार खुलेगा। वरिष्ठजनों की सलाह से लाभ होगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सराहना मिलेगी। साथ ही उत्तम वाहनों के सुख का भी योग है। अप्रतिम पारिवारिक आनंद मिलेगा। सप्ताह के मध्य में किसी विपरीतलिंगी के प्रति आकर्षण की हवा निकल जाएगी। भिन्न परिस्थितियों के सृजन से आंतरिक आनंद मिलेगा। मानसिक शक्ति में बेतहाशा वृद्धि होगी। सेहत जरा नर्म रहेगी। गले, फेफड़ों और पीठ में कष्ट के आसार हैं। गैस की समस्या परेशान करेगी। लोगों से बिना मास्क मिलने-जुलने से बचें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। प्रणय संबंधों के लिए यह सप्ताह खालीपन देगा। संतान से मुठभेड़ टालें। सप्ताह के अंत में बौद्धिक श्रम से फायदा होगा। भौतिक सुख सामान्य रहेगा। किसी के आचरण से झुंझलाहट होगी और योजनाएं कामयाब होंगी।
शुभ रंग- दूधिया सफेद
शुभ अंक- 1, 2
6/13सिंह राशि: कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी
आपकी राशि में मंगल और शुक्र की युति साहस व आनंद में वृद्धि करेगी। आपकी राशि पर गुरु की दृष्टि आपके लिए विपरीत परिस्थितियों में लाभ पृष्ठभूमि निर्मित करेगी। सप्ताह के आरंभ में आध्यात्मिक दृष्टिकोण को धार मिलेगी। कारोबार के विस्तार की योजना बनेगी, जिसके लिए कर्मठ रहेंगे। वरिष्ठ लोगों से फायदा होगा। सत्ता की नजदीकी से लाभ की नई उड़ान की रूपरेखा बनेगी। मंगलवार से चतुराई से लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। नई संभावनाएं प्रकट होंगी। अनायास व्यय बढ़ेगा। किसी बात का बतंगड़ बनाने से मानसिक कष्ट हो सकता है। विचारों का तीव्र प्रवाह आनंद और बेचैनी दोनों का कारक बनेगा। इस सप्ताह किया गया लचीले रूख से लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में शुभ कार्य संपादित होंगे। दान-पुण्य की ओर रुझान बढ़ेगा। आपके आकर्षण में वृद्धि होगी लेकिन शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। मित्र सहयोग के लिए तत्पर होंगे। कोई व्यक्ति विशेष सहायक होगा। आपके लेखन की सराहना होगी। सप्ताह के अंत में पारिवारिक वातावरण मिश्रित रहेगा। सप्ताह भौतिक उपलब्धियों का साक्षी बनेगा। बॉस के कृपापात्र रहेंगे।
शुभ रंग- लाल, महरून
शुभ – 1
7/13कन्या राशि: अनुभवी लोगों के सानिध्य से लाभ होगा
सप्ताह के आरंभ में प्रयास सफल होंगे। उच्च पदस्थ लोगों के करीब रहने से अकस्मात फायदा होगा। करियर के लिए काल मिश्रित है। विदेश में संपर्क से भविष्य में फायदे की योजना बनेगी। मेहनत का फल मिलेगा। विरोधियों से लाभ होगा। आंतरिक क्षमता निखरेगी। कोई करीबी व्यक्ति तनाव का सबब बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनावश्यक चिंता घेरेंगी। कार्य में निपुणता बढ़ेगी। सप्ताह के मध्य में किसी रुके काम में प्रगति होगी। विरोधियों से सतर्क रहें। बहुत दिनों बाद परिजनों से मुलाकात का संयोग निर्मित हो रहा है। संतान के साथ उत्तम समय गुजरेगा। नए वाहन की तलाश में समय व्यतीत होगा। प्रसिद्ध व अनुभवी लोगों के सानिध्य से लाभ होगा। विचारशीलता से कमाल होगा। उल्टी सोच से मिथ्या भय पनपेगा। माता की चिंता होगी। सप्ताह के अंत में फैसला लेते समय सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कोई रुका हुआ काम बनेगा। किसी की प्रशंसा से कलेजा चौगुना हो जाएगा। कोई रिश्ता प्रभावित होगा पर अपने हाव-भाव और वाणी पर काबू रखने से बात ज्यादा नही बिगड़ेगी। दृष्टिकोण में दर्शन प्रकट होगा।
शुभ रंग- गहरा हरा
शुभ अंक- 1, 5
8/13तुला राशि: सरकारी झमेलों से दूरी बनाएं
इस सप्ताह आप अपनों के बीच स्वयं को किसी झमेले चक्की में फंसा पाएंगे। घर से अधिक काम की थकान भी इत्मीनान देगी। किसी से मामूली कहासुनी सांप की तरह फुंफकारेगी। सप्ताह के आरंभ में कोई प्रशंसा मन के आकाश में सलमा-सितारे सजाएगी और जेब भारी रहेगी। लेकिन अकारण खर्च का हिसाब-किताब परेशानी में डाल सकता है। लोभ में पड़कर अल्पकालिक निवेश से मेहनत की कमाई का बंटाधार न करें। स्वास्थ्य की उलझन ललाट पर चिंता की लकीरें उभारेगी। किसी अनुभवी की सलाह रंग लाएगी। सरकारी झमेलों से दूरी बनाएं। भावनाओं पर नियंत्रण रखने से फायदा होगा। बेवजह चालाकी से दूर रहें। सहकर्मियों के श्रम और प्रयास से लाभ प्राप्ति संभव है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आंतरिक उन्नति महसूस होगी। सप्ताह के मध्य में स्वास्थ्य पहले से बेहतर तो रहेगा पर यदाकदा मामूली उलझन बेचैन कर ही देगी। जोश नहीं, होश से काम लें। मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से शिकायती प्रेम बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में वर्जिश और योगासन में रुझान पैदा होगा, जो अगले सप्ताह के आगाज के साथ हवा हवाई जाएगा।
शुभ रंग- धवल श्वेत
शुभ अंक- 6
9/13वृश्चिक राशि: अधिकारियों की सराहना मिलेगी
व्यावसायिक मामलों में फायदे के संकेत मिल रहे हैं। रचनात्मक लोगों से संपर्क बनेगा। सप्ताह के आरंभ में अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। आप अपने गुणों और प्रतिभा से कमाल करेंगे। अपने कौशल और निपुणता से अद्भुत परिणाम प्राप्त करेंगे। रचनात्मक विचारों से श्रेय मिलेगा। अपनी सृजनात्मक बुद्धि के कारण आप सफल होंगे। प्रणय संबंध गहरे होंगे। थोड़े प्रयत्न से लाभ की भूमिका बनेगी। करियर में आपके प्रोत्साहन से कुछ लोगों को लाभ होगा। अधिकारियों की सराहना मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए उद्योग से इस सप्ताह दूर रहें। रिस्क से इश्क इस कालावधि में कष्ट का सबब बन सकता है। खर्च तिल का ताड़ बनेगा। सप्ताह के मध्य में सुख के एहसास में कमी के संकेत हैं। किसी विपरीत लिंगी से तनाव मुमकिन है। जीवनसाथी से अनावश्यक तर्क-वितर्क से दूर रहें। ज्यादा चतुराई से बचें अन्यथा लाभ की जगह हानि की आशंका है। किसी बिगड़े रिश्ते में सुधार की संभावना और कम हो जाएगी। अनावश्यक टीका-टिप्पणी से बचें। करियर सराहना मिलेगी। स्थिर चित्त से कई काम बनेंगे। सप्ताह के अंत में भाग्य अचानक मेहरबान होगा। माता की सेहत सुधरेगी लेकिन पिता का स्वास्थ्य माथे पर खुरदुरी लकीरें उकेरेगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 1, 9
10/13धनु राशि: माता-पिता से सहयोग मिलेगा
सप्ताह के आरंभ में धीरज रखने से हित सधेंगे। अदम्य साहस का प्रादुर्भाव होगा। अनावश्यक चिंता अंतर्मन को घेर लेंगी। कुछ नया करने की इच्छा होगी। शिक्षा के प्रति चिंता और चिंतन दोनों होंगे। आपकी सूझ-बूझ से किसी की कुटिल चाल असफल हो जाएगी। समस्याओं को लेकर हल्ला-गुल्ला न करें। सहकर्मियों का अपेक्षित सहयोग मिलेगा लेकिन आपको वो सूक्ष्म नजर आएगा। आध्यात्मिक रुझान प्रकट होगा। किसी परिजन या मित्र का व्यंग्य दिल दुखा देगा। किसी विपरीत लिंगी की सलाह से इस सप्ताह फायदा नहीं, नुकसान होगा। सप्ताह के मध्य में वाक् चातुर्य बढ़ेगा। बौद्धिक क्षमता में करिश्माई वृद्धि दृष्टिगोचर होगी। सूर्य की सीधी नजर से प्रभाव में वृद्धि तो होगी, सेहत नरम रहेगी। सिर या शरीर में दर्द हो सकता है। देह में थकान महसूस होगी। लेकिन जीवनसाथी की उलझन को देखकर मन उदास होगा। सप्ताह के अंत में कुछ विपरीत परिस्थितियां निर्मित होंगी लेकिन सहज रहने से समाधान हो जाएगा। सप्ताहांत में माता-पिता से सहयोग मिलेगा। आप नए मित्र जरूर बनाएं लेकिन पुराने मित्रों को आइना न दिखाएं।
शुभ रंग- पीला व केसरिया
शुभ अंक- 3
11/13मकर राशि: आत्मिक खुशी और आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी
इस सप्ताह आपकी राशि पर सूर्य और बुध की दृष्टि मिश्रित फल देगी। किसी भी प्रकार का दबाव इस सप्ताह आपको सहन नहीं होगा। सप्ताह के आरंभ में सिर दर्द और दुर्घटनाओं का भी योग है, सतर्क रहने की दरकार है। करियर में समय मिश्रित रहेगा। बॉस के सानिध्य में उनके अनुभव से कई नसीहत मिलेंगी। माता-पिता की प्रसन्नता से आत्मिक खुशी और आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। छवि बिगाड़ने का कोई प्रयास असफल होगा। सहकर्मियों को स्वास्थ्य समस्या के कारण काम का बोझ बढ़ेगा। सप्ताह में मध्य में कुछ उलझनें आएंगी पर बगैर क्षति के गुजर भी जाएंगी। किसी भी निर्णय से पूर्व गहन चिंतन मनन जरूरी है। अनुज से जुड़ी कोई अच्छी खबर आएगी। संतान को लेकर चिंता बढ़ेगी और संतान आपको जबरन ज्ञान प्रदान करेगी। करियर में उलझन संभव है। सप्ताह के अंत में निवेश में उतार-चढ़ाव से उलझन होगी। वाहन या किसी उपकरण में तकनीकी समस्या से उलझन होगी। कई मित्रों से बहुत समय बाद संपर्क होगा। अनावश्यक चिंता घेरेगी। प्रतिद्वंदियों से सतर्कता आवश्यक, अन्यथा वो छवि पर आंच पहुंचा सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी से उलझन होगी। अंतर्मन का अनुमान सटीक होगा।
शुभ रंग- गहरा नीला
शुभ अंक- 4,6
12/13कुंभ राशि: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा
आपकी राशि पर मंगल व शुक्र की दृष्टि आनंद व तनाव दोनों का सृजन करेगी। सप्ताह के आरंभ में साहस में वृद्धि होगी। लेकिन गलत फैसले से परेशानी मुमकिन है। अपने ब्लड प्रेशर का ध्यान रखें। पीठ में दर्द की आशंका है। सहयोगियों तथा साझेदारों से विवाद टालें वरना नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आंतरिक शक्ति में विस्तार से लाभ होगा। सहयोगियों की लापरवाही के कारण आपको धक्का पहुंच सकता है। सप्ताह के मध्य में समय मध्यम से बेहतर प्रतीत हो रहा है। बाह्य आनंद प्राप्त होगा। दैहिक सामर्थ्य में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। करियर में तरक्की मिलेगी। आर्थिक तनाव दरपेश आ सकता है। प्रमोशन की संभावना है। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की राह निकलेगी। छोटे भाई-बहनों से जुड़े अच्छे परिणाम से अच्छा लगेगा। सप्ताहांत में बड़े फैसले से पहले जांच-पड़ताल व सोच विचार जरूरी है। किसी करीबी की सहायता से संतोष मिलेगा। बहस से लाभ नहीं, तनाव की आशंका है। अजीबो गरीब ख्याल परेशान करेंगे। स्फूर्ति में कमी होगी। पैरों में कष्ट मुमकिन है। आत्मविश्वास परवान चढ़ेगा। छोटे कष्टों को बढ़ा चढ़ाकर कहने से बचें। कठिन परिश्रम का फल मिलेगा। तैश में आने से बचें।
शुभ रंग- आसमानी नीला
शुभ अंक- 4, 6
13/13मीन राशि: पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा
सप्ताह अनुकूल है। करियर में समय उत्तम दृष्टिगोचर हो रहा है। पारिवारिक वातावरण मध्यम रहेगा। सप्ताह के आरंभ में करियर में नई चुनौतियां आएंगी लेकिन उसमें से आकाश छूने की राह निकलेगी। स्वभाव की उग्रता से बचें। दांपत्य जीवन मिला-जुला रहेगा लेकिन जीवनसाथी की बेचैनी से कष्ट हो सकता है। हौसले में इजाफा होगा लेकिन साहस के साथ झुंझलाहट का भी संचार होगा। हेल्थ केयर, अस्पतालों और परोपकारी कामों से संबंधित लोगों को सम्मान मिलेगा। स्थान परिवर्तन या व्यवसाय में बदलाव हो सकता है। सप्ताह के मध्य में कई नए मित्र सहयोगी सिद्ध होंगे। मनोविज्ञान के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए भी कालखण्ड उत्तम है। मां-बाप से संबंध में सावधान रहें। उनसे रूखे व्यवहार से बचें। हृदय बड़ा रखें। सप्ताहांत में बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। जोखिम से तनाव मिलेगा। संतान में परस्पर क्षणिक विद्वेष से उलझन होगी। उच्च अधिकारियों के स्वभाव से पीड़ा होगी। रुतबा बढ़ेगा पर जोश में लिया गया कोई गलत फ़ैसला गले की हड्डी बनेगा। अपनों से बात करके इस सप्ताह चैन नही बेचैनी मिलेगी। किसी की सलाह उलटे परिणाम देगी।
शुभ रंग- गहरा पीला
शुभ अंक- 3
TAGS

Related Keywords

Hawaii ,United States , ,Health Care ,Wed Cancer ,Tue Fri ,Bear Ketu ,Her Peak ,Green Good ,Good Milky ,Mahrun Good ,Good Sky ,New Challenges ,New Friends ,ஹவாய் ,ஒன்றுபட்டது மாநிலங்களில் ,ஆரோக்கியம் பராமரிப்பு ,பச்சை நல்ல ,நல்ல வானம் ,புதியது சவால்கள் ,புதியது நண்பர்கள் ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.