खबरें हैं कि.... बजरंग पूनिया का कहना था कि- मैं पद्मश्री वापस नहीं लूंगा, न्याय मिलने के बाद ही मैं इसके बारे में सोचूंगा, कोई भी पुरस्कार हमारी बहनों के सम्मान से बड़ा नहीं है... हमें सबसे पहले न्याय मिलना चाहिए। उल्लेखनीय है कि बजरंग पूनिया ने बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर चुने जाने के विरोध में अपना पद्मश्री लौटा दिया था।