comparemela.com

Card image cap


हिंदी न्यूज़   ›   गैजेट्स  â€º  इतनी दुनिया में आबादी नहीं, जितना Google के इस ऐप को मिले डाउनलोड्स
इतनी दुनिया में आबादी नहीं, जितना Google के इस ऐप को मिले डाउनलोड्स
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीPublished By: Vishal Kumar
Sun, 25 Jul 2021 07:42 AM
गूगल के वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप यूट्यूब (YouTube) को गूगल प्ले स्टोर पर 10 बिलियन (1000 करोड़) डाउनलोड्स मिल चुके हैं। यह इसलिए भी चौंकाने वाला है कि यूट्यूब के डाउनलोड्स दुनिया की कुल आबादी को भी पार कर गए। बता दें कि इस समय विश्‍व की कुल जनसंख्‍या 7.88 बिलियन यानी कि 788 करोड़ है। यह भी गौर करने वाली बात है कि इतने डाउनलोड्स तो सिर्फ गूगल प्ले स्टोर के हैं, इसमें एप्पल एप स्टोर शामिल नहीं है। 
यह रहे टॉप 5 ऐप
यूट्यूब के बाद फेसबुक दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है। इसे गूगल प्ले स्टोर पर 7 बिलियन (700 करोड़) डाउनलोड्स मिले। जबकि तीसरे और चौथे पायदान पर फेसबुक के ही ऐप WhatsApp और Facebook Messenger रहे हैं। इन्हें 6 बिलयन (600 करोड़) और 5 बिलियन (500 करोड़) डाउनलोड्स मिल चुके हैं। पांचवां ऐप फिर से फेसबुक के स्वामित्व वाला Instagram रहा है, जिसे कुल 3 बिलियन (300 करोड़) डाउनलोड्स मिले।
इसलिए बना पॉप्युलर ऐप
9to5Google की रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट स्पीड बढ़ने और डेटा की कीमत घटने के चलते YouTube पिछले एक दशक में दुनियाभर में सबसे ज्यादा डाउनलोड और इस्तेमाल किए जाने वाला ऐप है। इसके साथ ही 2020 के बाद से आई कोरोना महामारी के कारण भी लोगों को YouTube क्रिएटर बनने और दुनिया के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित किया है। 
बता दें कि चाहें आप सस्ता फोन लें या महंगा, लगभग सभी एंड्रॉइड डिवाइसेस में यूट्यूब ऐप पहले से इंस्टॉल मिलता है। यह गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। भारत में TikTok बैन होने के बाद, ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को लुभाने के लिए यूट्यूब ने टिकटॉक जैसा ही फीचर Shorts शुरू किया है। यहां आप एक मिनट से भी छोटे वीडियोज अपलोड और देख पाते हो। हाल ही में इसपर एक नया टूल Super Thanks भी शुरू किया गया। इसके जरिए क्रिएटर्स की कमाई हो सकेगी।  
इस आर्टिकल को शेयर करें
अगला लेख
अगला लेख

Related Keywords

, Google , Facebook , App Youtube , Google Play , Popular App , Internet Speed , கூகிள் , முகநூல் , கூகிள் விளையாடு , பாப்யுலர் செயலி , இணையதளம் வேகம் ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.