comparemela.com


हिंदुस्तान पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद
शायद आप ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ना जारी रखने के लिए ऐड ब्लॉकर को बंद करके पेज रिफ्रेश करें।ऐड ब्लॉकर को ऐसे बंद करेंअगर आपका ऐड ब्लॉकर बंद है, तो
पेज रिफ्रेश करें
Sun, 04 Jul 2021 01:59 PM
हिंदी न्यूज़   ›   मनोरंजन  â€º  मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर बदली DP, सदमे में हैं अभिनेत्री
मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर बदली DP, सदमे में हैं अभिनेत्री
लाइव हिन्दुस्तान,मुंबईPublished By: Shrilata
Sun, 04 Jul 2021 01:54 PM
मंदिरा बेदी के लिए यह बेहद मुश्किल की घड़ी है। 30 जून को उनके पति राज कौशल का निधन हो गया। जिसके बाद सामने आई तस्वीरों में वह फूट-फूटकर रोती दिखीं। शनिवार को उनके घर पर राज के लिए प्रेयर मीट रखी गई। जहां उनके माता-पिता से लेकर इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे थे।
बदली इंस्टाग्राम डीपी
पति के जाने के चार दिन बार मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है। पहले उनकी डीपी में उनकी मुस्कुराती हुई तस्वीर थी। अब उन्होंने उसकी जगह दुख प्रकट करते हुए ब्लैक डीपी लगा दी है। इसके साथ मंदिरा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाने की ओर भी इशारा दिया।
ठीक महसूस नहीं कर रहे थे राज
राज कौशल के निधन के सदमे से उनके दोस्त और करीबी उबर नहीं पा रहे। उनके दोस्त म्यूजिक डायरेक्टर सुलेमान मर्चेंट ने ईटाइम्स से राज की तबीयत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'राज शाम से ही कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने एक एंटासिड खा ली। उनकी दिक्कत बढ़ती गई। सुबह चार बजे के आस-पास उन्होंने मंदिरा को बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आ रहा है। मंदिरा ने तुरंत आशीष चौधरी को बुलाया। दोनों उन्हें कार से अस्पताल  ले जाने लगे। लेकिन 5-10 मिनट में ही उनकी पल्स बंद हो गई। वे डॉक्टर के पास भी नहीं पहुंच पाए।‘
 

Related Keywords

Mandiraa Instagram ,Raj ,Mandira Bedi ,Instagram ,Her Profile ,Music Director Suleiman Merchant ,His Pulse ,ராஜ் ,மண்டிரா பேடி ,இன்ஸ்தக்ராம் ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.