comparemela.com


हिंदी न्यूज़   ›   NCR  â€º  गाजियाबाद : चौकी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार
गाजियाबाद : चौकी के पास पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली, दूसरा फरार
कार्यालय संवाददाता, गाजियाबादPublished By: Shivendra Singh
Wed, 21 Jul 2021 05:59 AM
गाजियाबाद में सिहानीगेट थानाक्षेत्र के लोहिया नगर में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों को बीच मुठभेड़ हो गई है। इसमें एक बदमाश सत्यम के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसपर लुट के दर्जनों मुकदमें दर्ज है। वहीं इसका दूसरा साथी बादल यादव अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उस बदमाश की तलाश कर रही है। 
एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया है कि लोहिया नगर चौकी के पास दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। उनको चैकिंग के लिए रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिसमें सत्यम के पैर में गोली लग गई। पुलिस का कहना है कि सत्यम पर दर्जनों लूटपाट और संगठित अपराध करने के मुकदमें कविनगर थानाक्षेत्र सहित अन्य थानों में दर्ज है। लालकुआं के रहने वाला गिरफ्तार सत्यम पूर्व में भी नोएडा में हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया था। वहीं, पकड़े गए आरोपी सत्यम से पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही उसके फरार साथी बादल यादव निवासी बम्हैटा गांव की तलाश व गिरफ्तारी के लिए दबिश टीम को लगाया गया है। 
सोमवार को पकड़े लुटेरों से मिला सुराग
सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने सोमवार को चैकिंग के दौरान इनके दो साथी परवेज और शहजाद मलिक को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से छह मोबाइल, चाकू और 2.400 ग्राम गांजा मिली थी। इनसे पूछताछ के दौरान ही इन्होंने अपने साथी सत्यम और बादल के बारे में पुलिस को बताया था। वहीं से पुलिस को इनका सुराग मिला था। जिसके बाद यह कार्यवाही की गई है। - नतिन कौशिक
इस आर्टिकल को शेयर करें
अगला लेख
अगला लेख

Related Keywords

Ghaziabad ,Uttar Pradesh ,India ,Krishna Gopal Sharma ,Kvinagr Thanakshetr , ,Smith Dark ,Gate Krishna Gopal Sharma ,Satyam East ,காஜியாபாத் ,உத்தர் பிரதேஷ் ,இந்தியா ,கிருஷ்ணா கோபால் ஷர்மா ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.