|
मुंबई में शाम 5 बजे दिलीप कुमार का होगा अंतिम संस्कार; पार्थिव शरीर को घर लाया गया
09:41
Like
महान अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मुंबई में किया जाएगा। जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार से पहले दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को घर ले जाया जाएगा। उन्हें अस्पताल से सुबह 10-11 बजे के बीच पाली हिल स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज करने वाले पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने इस बात की पुष्टि की है।
महान अभिनेता का अंतिम संस्कार शाम 5 बजे मुंबई में किया जाएगा। जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार से पहले दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को घर ले जाया जाएगा। उन्हें अस्पताल से सुबह 10-11 बजे के बीच पाली हिल स्थित उनके घर ले जाया जाएगा। अभिनेता पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे थे और उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 30 जून को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
Maharashtra: Mortal remains of late veteran actor Dilip Kumar being taken to his residence from Mumbai's PD Hinduja Hospital pic.twitter.com/N2N8I2x6I9— ANI (@ANI) July 7, 2021
दिलीप कुमार का इलाज कर रहे डॉ जलील पारकर ने मीडिया को बताया कि, "98 की उम्र में हर इंसान को कुछ न कुछ तकलीफें होती हैं। उनका इलाज हमने सही तरीके से किया है। उम्र का तकाजा था जिसकी वजह से आज सुबह 7: 30 बजे उनका देहांत हो गया। उनको सांस की तकलीफें थीं। हमने बहुत कोशिश की, हम चाहते थे कि उनके 100 साल पूरे हों"।
वहीं दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने कहा कि,"दिलीप साहब सिर्फ एक फिल्म अभिनेता ही नहीं एक महान इंसान थे। उनके जैसा इंसान आना बहुत मुश्किल है। हमने सोचा है कि शाम 5 बजे जूहू कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा"।