comparemela.com


Karnataka alerted after Zika virus cases surfaced in Kerala
केरल में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद सर्तक हुआ कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग
- सीमावर्ती जिलों में बढ़ी निगरानी
केरल में जीका वायरस के मामले सामने आने के बाद सर्तक हुआ कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग
बेंगलूरु. पड़ोसी राज्य केरल में (Zika virus cases surfaced in Kerala) जीका वायरस बीमारी (जेडवीडी) के 14 मामले सामने आने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त के. वी. त्रिलोक चंद्र ने शुक्रवार को जारी दिशा-निर्देशों में वेक्टर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही हवाई अड्डों, बंदरगाहों और इसके दो किमी के आसपास के गांवों व वार्डों में एडीज लार्वा निगरानी और इसके स्रोत में कमी लाने गतिविधियों को आवश्यक सतर्कता के साथ लागू करने के निर्देश दिए हैं। दक्षिण कन्नड़, उडुपी व चामराजनगर जिले में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि यह संक्रमित एडीज मच्छर (aedes mosquito) के काटने से संचारित होता है। घरेलू परिस्थितियों में एडीज के प्रजनन को रोकने के लिए ठोस कचरे के प्रभावी निपटान को उचित महत्व दिया जाना चाहिए। बुखार, लाल चकत्ते, जोड़ों में दर्द और आंखों में लालीपन वाले मरीजों के नमूने जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV - एनआइवी) भेजा जाना चाहिए। यात्रा के इतिहास के आधार पर भी संदिग्ध मामलों में नमूने जांच के लिए भेजे जा सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) पर विशेष ध्यान देने और नियमित अल्ट्रा साउंड स्कैनिंग के दौरान जीका वायरस से होने वाले माइक्रोसेफली (microcephaly) का पता लगाने पर जोर दिया गया है। मामला पॉजिटिव आने पर संबंधित महिला के नमूने जांच के लिए एनआइवी भेजना जरूरी है। साथ में निजी व सरकारी अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में जन्मे शिशुओं की साप्ताहिक रूप से जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं। माइक्रोसेफली के लक्षणों के साथ जन्मे शिशुओं के नमूने भी जांच के लिए एनआइवी भेजे जाने हैं।
दरअसल, केरल में पहला मामला गुरुवार को सामने आया था। नमूनों की जांच कर रहे पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) ने 13 और मामलों की पुष्टि शुक्रवार को हुई। सबसे पहले गुरुवार को 24 वर्षीय गर्भवती महिला के नमूनों में जेडवीडी (ZVD) की पुष्टि हुई।
Aedes mosquito
Bangalore
bengaluru
Karnataka
microcephaly
NIV

Related Keywords

Bangalore ,Karnataka ,India ,Kerala ,Udupi ,Pune ,Maharashtra , ,Karnataka Health Department ,Health Department ,Karnataka Health ,State Kerala ,State Health ,South Kannada ,Regular Ultra ,பெங்களூர் ,கர்நாடகா ,இந்தியா ,கேரள ,உடுப்பி ,புனே ,மகாராஷ்டிரா ,கர்நாடகா ஆரோக்கியம் துறை ,ஆரோக்கியம் துறை ,கர்நாடகா ஆரோக்கியம் ,நிலை கேரள ,நிலை ஆரோக்கியம் ,தெற்கு கன்னட ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.