''ये रिश्ता क्या कहलाता है'' में नैतिक का किरदार निभाकर फेमस हुए करण मेहरा को हाल ही में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। करण पर उनकी पत्नी निशा रावल ने मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं रात भर पुलिस स्टेशन में रहने के बाद अब उन्हें बेल मिल गई है।सूत्रों के अनुसार ने निशा ने भी मुंबई पुलिस में शिकायत की थी।अब दोनों के बीच असल में क्या हुआ है इसके बारे में जांच जारी है और जल्द ही सबके सामने इसका खुलासा हो जाएगा। इसके साथ ही फैंस को दोनों के स्टेटमेंट का भी इंतजार है।