comparemela.com


नयी दिल्ली, 6 जुलाई (एजेंसी)
मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों के बीच हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति या फेरबदल किए गए हैं। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय हरियाणा में सत्यदेव नारायण आर्य का स्थान लेंगे। हिमाचल में गोवा के भाजपा नेता राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। भाजपा के 2 अन्य वरिष्ठ नेताओं को मध्यप्रदेश, मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। वे वजूभाई वाला का स्थान लेंगे। राष्ट्रपति सचिवालय से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
अन्य नियुक्तियों में आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। कंभमपति आंध्रप्रदेश में पीएस श्रीधरन पिल्लै का स्थान लेंगे, जिन्हें शेष कार्यकाल के लिये गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गोवा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार अभी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के पास है। गुजरात के भाजपा नेता मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अभी मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के पास है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल लगाया गया है। त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड में नियुक्त किया गया है। बैस झारखंड के राज्यपाल के रूप में द्रौपदी मुर्मू का स्थान लेंगे।
खबर शेयर करें
22 घंटे पहले
22 घंटे पहले
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
खबरों के लिए सब्सक्राइब करें

Related Keywords

Madhya Pradesh ,India ,Himachal Pradesh ,New Delhi ,Delhi ,Hari Babua Mizoram ,Thawarchand Rajasthana Karnataka ,Sreedharan Pillai ,Dattatreya Haryana ,Bandaru Dattatreya Haryana ,Patela Madhya Pradesh ,Bhagat Singh Koshiyari ,Draupadi Murmu ,Center Haryana ,Bandaru Dattatreya Cabinet ,Governor Bandaru Dattatreya Haryana ,Secretary Thawarchand Rajasthan ,President Secretariat ,Andhra Pradesh ,Hari Babu ,Governor Bhagat Singh Koshiyari ,Uttar Pradesh ,Governor Anandiben Patel ,Governor Satya ,Governor Ramesh ,Governor As Draupadi Murmu ,மத்யா பிரதேஷ் ,இந்தியா ,இமாச்சல் பிரதேஷ் ,புதியது டெல்ஹி ,டெல்ஹி ,ஸ்ரீதரன் பிள்ளை ,திர Up பதி முர்மு ,ப்ரெஸிடெஂட் செயலகம் ,ஆந்திரா பிரதேஷ் ,ஹரி பாபு ,உத்தர் பிரதேஷ் ,கவர்னர் ஆனந்திபேன் படேல் ,கவர்னர் சத்யா ,கவர்னர் ரமேஷ் ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.