comparemela.com


अपडेट समय:
200
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का हाल-चाल जानने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए। -ट्रिन्यू
शिमला, 5 जुलाई (निस)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि उनकी पार्टी प्रदेश में होने वाले एक लोकसभा व दो विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है। नड्डा आज कुल्लू में भाजपा के मंडी संसदीय क्षेत्र की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा इन चुनावों को बड़े अंतर से जीतेगी। नड्डा ने इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना आंकलन करने की नसीहत दी और कहा कि हमें यह मालूम होना चाहिए कि हम कहां खड़े हैं और हमें कहा जाना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी आंकड़ों सहित उंगलियों पर याद होनी चाहिए। जेपी नड्डा ने इस दौरान पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनमें नई ऊर्जा भरने का प्रयास किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लीडरशिप टिप्स भी दिए और नए कार्यकर्ता बनाने के गुर भी सिखाए। नड्डा ने बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि हमने जगत प्रकाश नड्डा को हिमाचल में मेहनत करते देखा है और ये हमारे लिए गर्व का विषय है कि नड्डा आज देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है और सभी कार्य जनता तक पहुंचे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले तीन उपचुनावों में हम पूरी ताकत लगाएंगे और हम तीनों सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा का संगठन प्रदेश में बहुत मजबूत है। ये संगठन नड्डा के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो रहा है। कश्यप ने कहा कि पूर्व में हुए पंचायत चुनावों में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है और जनता भी भाजपा के पक्ष में है।
अटल टनल के किये दीदार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज अटल टनल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उनके साथ रहे। बीआरओ के चीफ इंजीनियर वीके सिंह ने टनल की सभी खूबियों के बारे में नड्डा को अवगत कराया। नड्डा ने विजीटर बुक पर भी हस्ताक्षर किया।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि अटल टनल इंजीनियरिंग का बेहतरीन नमूना है और देश की सुरक्षा के लिए अहम है। उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना था कि देश की सुरक्षा के लिए ऐसी टनल बने, जो अब पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने इस सुरंग के काम में जानबूझ कर देर की लेकिन नरेन्द्र मोदी की सरकार बनते ही इस पर तेजी से काम को पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यह टनल लाहौल स्पीति के लिए वरदान साबित हुई है और पूरा जिला 12 महीने देश से जुड़ गया है। अटल टनल बनने से मनाली और लाहौल में पर्यटन को भी बढावा मिला है। हर रोज 6 से आठ हजार वाहन आज अटल टनल से गुजर रहे हैं।
वीरभद्र सिंह का भी जाना कुशलक्षेम
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह व पुत्र विक्रमादित्य सिंह से पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने वीरभद्र सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल, वन मंत्री राकेश पठानिया, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी, प्रधानाचार्य आईजीएमसी डा. रजनीश पठानिया, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनक राज और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
खबर शेयर करें
18 घंटे पहले
18 घंटे पहले
दूरदृष्टा, जनचेतना के अग्रदूत, वैचारिक स्वतंत्रता के पुरोधा एवं समाजसेवी सरदार दयालसिंह मजीठिया ने 2 फरवरी, 1881 को लाहौर (अब पाकिस्तान) से ‘द ट्रिब्यून’ का प्रकाशन शुरू किया। विभाजन के बाद लाहौर से शिमला व अंबाला होते हुए यह समाचार पत्र अब चंडीगढ़ से प्रकाशित हो रहा है।
‘द ट्रिब्यून’ के सहयोगी प्रकाशनों के रूप में 15 अगस्त, 1978 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दैनिक ट्रिब्यून व पंजाबी ट्रिब्यून की शुरुआत हुई। द ट्रिब्यून प्रकाशन समूह का संचालन एक ट्रस्ट द्वारा किया जाता है।
हमें दूरदर्शी ट्रस्टियों डॉ. तुलसीदास (प्रेसीडेंट), न्यायमूर्ति डी. के. महाजन, लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. ज्ञानी, एच. आर. भाटिया, डॉ. एम. एस. रंधावा तथा तत्कालीन प्रधान संपादक प्रेम भाटिया का भावपूर्ण स्मरण करना जरूरी लगता है, जिनके प्रयासों से दैनिक ट्रिब्यून अस्तित्व में आया।
खबरों के लिए सब्सक्राइब करें

Related Keywords

Boston ,Massachusetts ,United States ,Manali ,Tamil Nadu ,India ,Lahaul Spiti ,Amitabh Awasthi ,Rajneesh Pathania ,Pratibha Singh ,Rakesh Pathania ,Vikramaditya Singh ,Jayaram Laird ,Virbhadra Singh ,Indira Gandhi Medical College Boston ,City Corporation Boston Satya Kaundl ,Light Ndda ,Himachal Pradesh ,Narendra Modi ,Urband Secretarys Bhardwaj ,Health Secretary ,Forest Secretary Rakesh Pathania ,Health Secretary Amitabh Awasthi ,Principal Aijimsi ,போஸ்டன் ,மாசசூசெட்ஸ் ,ஒன்றுபட்டது மாநிலங்களில் ,மணாலி ,தமிழ் நாடு ,இந்தியா ,லஹால் ஸ்பிட்டி ,அமிதாப் அவஸ்தி ,பிரதிப சிங் ,ராகேஷ் பதானியா ,விக்ரமாதித்யா சிங் ,விர்பத்ரா சிங் ,இமாச்சல் பிரதேஷ் ,நரேந்திர மோடி ,ஆரோக்கியம் செயலாளர் ,ஆரோக்கியம் செயலாளர் அமிதாப் அவஸ்தி ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.