comparemela.com


Lockdown: Coronavirus Outbreak India Cases, Vaccination LIVE Update | Maharashtra Pune Madhya Pradesh Bhopal Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today, Mumbai Delhi Coronavirus News
कोरोना देश में:बीते दिन 29689 मरीज मिले, 42363 ठीक हुए और 415 की मौत; नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम
नई दिल्ली15 घंटे पहले
कॉपी लिंक
देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में सोमवार को 29,689 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 42,363 लोग ठीक हुए और 415 मरीजों की मौत भी हुई। नए संक्रमितों की बात करें, तो यह आंकड़ा पिछले 132 दिनों में सबसे कम है। इससे पहले 16 मार्च को 28,869 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।
हालांकि, covid19india.org के मुताबिक, बीते दिन देश में 30,811 संक्रमित मिले। इस दौरान 42,497 संक्रमित ठीक हुए और 418 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में 12,115 की कमी आई। 3 दिन बाद देश में नए केसेज से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले 23, 24 और 25 जुलाई को ठीक होने वालों के मुकाबले नए केस ज्यादा आए थे।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 30,811
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,497
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 418
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.14 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.06 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.21 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.92 लाख
8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।
23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।
अपडेट्स
हैदराबाद के चेस्ट हॉस्पिटल में कोरोना मरीज के परिजन ने डॉक्टर के साथ मारपीट की। इसके विरोध में डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया। डॉ. प्रणय ने बताया कि मरीज की जांच करने गए डॉक्टर ने यह पूछा था कि मरीज को बीपी की दवा दी थी या नहीं? इस पर वे भड़क गए। कहा- यह आपका काम है, हमारा नहीं। साथ ही डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी।
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के अध्ययन में सामने आया है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद हेल्थकेयर वर्कर्स में संक्रमण से बचाव की दर 97.4% पाई गई है।
महाराष्ट्र में बाढ़ के हालात के बीच कोरोना मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट विक्रम ने बताया कि सोमवार को ऐसे ही एक मरीज को कोल्हापुर के बाढ़ग्रस्त शिरोली इलाके से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। मरीज का ऑक्सीजन लेवल 60 पर पहुंच गया था।
प्रमुख राज्यों के हाल
1. केरल
यहां सोमवार को 11,586 लोग संक्रमित पाए गए। 14,912 लोग ठीक हुए और 135 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 32.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 31.29 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,171 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.36 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
2. महाराष्ट्र
यहां सोमवार को 4,877 लोग संक्रमित पाए गए। 11,077 लोग ठीक हुए और 53 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 62.69 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 60.46 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.31 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 88,729 मरीजों का इलाज चल रहा है।
3. उत्तर प्रदेश
यहां सोमवार को 50 लोग संक्रमित पाए गए और 64 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 17.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.84 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,750 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 857 मरीजों का इलाज चल रहा है।
4. दिल्ली
दिल्ली में सोमवार को 39 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 80 लोग ठीक भी हुए और एक मरीज की मौत हुई। यहां अब तक 14.35 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.10 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,044 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 537 मरीजों का इलाज चल रहा है।
5. गुजरात
राज्य में सोमवार को 31 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 49 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.14 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,076 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 312 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
6. राजस्थान
यहां सोमवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 33 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 9.53 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,952 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 298 मरीजों का इलाज चल रहा है।
7. मध्यप्रदेश
यहां सोमवार को 6 नए मामले सामने आए और 14 लोग ठीक भी हुए। अब तक राज्य में 7.91 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,512 लोगों की मौत हो गई। 140 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
खबरें और भी हैं...

Related Keywords

Himachal Pradesh ,India ,Ladakh ,Jammu And Kashmir ,Tripura ,Orissa ,Uttarakhand ,Uttaranchal ,Karnataka ,Uttar Pradesh ,Delhi ,Kerala ,Bihar ,Madhya Pradesh ,Manipur ,Hyderabad ,Andhra Pradesh ,Kolhapur ,Maharashtra ,Puducherry ,Pondicherry ,Tamil Nadu ,Chhattisgarh ,Haryana ,A Indraprastha Apollo ,Center Corona ,New Snkramiton ,Corona Country ,New Cases ,West Bengal ,Arunachal Pradesh ,Chest Hospital ,Indraprastha Apollo Hospital ,Health Care Workers ,Commandant Vikram ,Gujarat State ,இமாச்சல் பிரதேஷ் ,இந்தியா ,லடாக் ,ஜம்மு மற்றும் காஷ்மீர் ,திரிபுரா ,ஓரிஸ்ஸ ,உத்தராகண்ட் ,உத்தாரன்சல் ,கர்நாடகா ,உத்தர் பிரதேஷ் ,டெல்ஹி ,கேரள ,பிஹார் ,மத்யா பிரதேஷ் ,மணிப்பூர் ,ஹைதராபாத் ,ஆந்திரா பிரதேஷ் ,கோலாப்பூர் ,மகாராஷ்டிரா ,புதுச்சேரி ,பொந்டிசேர்றிி ,தமிழ் நாடு ,சத்தீஸ்கர் ,ஹரியானா ,கொரோனா நாடு ,புதியது வழக்குகள் ,மேற்கு பெங்கல் ,அருணாச்சல் பிரதேஷ் ,மார்பு மருத்துவமனை ,இந்திரபிரஸ்தா அப்பல்லோ மருத்துவமனை ,ஆரோக்கியம் பராமரிப்பு தொழிலாளர்கள் ,குஜராத் நிலை ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.