comparemela.com


जयपुर: विश्व हिंदू परिषद(विहिप) की सदस्य साध्वी प्राची ने बीते शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा, 'गाय का मांस खाने वालों को छोड़कर सब का डीएनए एक है।' जी दरअसल राजस्थान के दौसा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान साध्वी प्राची ने कहा, 'देश की बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए सरकार को सख्त कानून बनाने चाहिए।'
इसके अलावा उन्होंने कहा, 'जिन लोगों के 2 से ज्यादा बच्चे है ,उन्हें सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाओं से वंचित कर देना चाहिए। साथ वोट का अधिकार भी छीन लिया जाना चाहिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है की कितनी पत्नियां हैं लेकिन बच्चे केवल दो होने चाहिए।' इसके अलावा साध्वी प्राची ने यह भी कहा कि, ''अगर किसी के पास 2 से ज्यादा बच्चे हो और उसने कोई फ्रेंचाइजी ले रखी है तो वह भी वापस लेनी चाहिए।''
आगे लव जिहाद पर बोलते हुए साध्वी प्राची ने कहा, 'राजस्थान में लव जिहाद के नाम पर लड़कियों को धोखा दिया जा रहा है और उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा है।' इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'वोट की राजनीति छोड़ दे और हिंदू बेटियों को बचाने पर ध्यान दें।' इसी के साथ उन्होंने झालावाड़ में एक दलित युवक की हत्या के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि अन्य संप्रदाय के लोगों ने दलित युवक को मौत के घाट उतार दिया और वह राज्य में राजनीति कर रही है।'

Related Keywords

Jhalawar ,Rajasthan ,India ,Jaipur ,Rajasthana Dausa ,A Rashtriya Swayamsevak Sangh ,Mohan Bhagwat ,World Hindu Council ,He Congress ,Rashtriya Swayamsevak Sangh ,Love Jihad ,ஜலவர் ,ராஜஸ்தான் ,இந்தியா ,ஜெய்ப்பூர் ,மோகன் பகவத் ,உலகம் இந்து சபை ,ரஷ்ற்ரிய சுவயம்செவக் சங் ,காதல் ஜிஹாத் ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.