comparemela.com


71 years old arrested for raping his grand daughter in kallakurichi
Tamilnadu Crime News: तीन साल से कर रहा था पोती का यौन शोषण, गर्भवती होने पर कराया अबॉर्शन, बुजुर्ग समेत 3 गिरफ्तार
Shefali Srivastava | आईएएनएस | Updated: Aug 4, 2021, 1:30 PM
Subscribe
पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को कालीकुरुची जिले के थिरुकोइलूर से गिरफ्तार किया। इस मामले में अबॉर्शन कराने में आरोपी की सहायता करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है।
 
रेप के फरार आरोपी को फेसबुक के सहारे पकड़ लाई दिल्ली पुलिस की SI प्रियंका सैनी, जानिए पूरी कहानी
Subscribe
हाइलाइट्स
तमिलनाडु पुलिस ने 71 साल के बुजुर्ग को अपनी पोती से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार
बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने तीन साल तक नाबालिग पोती का रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गई
इस मामले में अबॉर्शन कराने में आरोपी की सहायता करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया
चेन्नै
तमिलनाडु पुलिस ने 71 साल के बुजुर्ग को अपनी पोती से यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बुजुर्ग पर आरोप है कि उसने तीन साल तक अपनी 15 साल की पोती का रेप किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोपी को कालीकुरुची जिले के थिरुकोइलूर से गिरफ्तार किया।
इस मामले में अबॉर्शन कराने में आरोपी की सहायता करने वाली दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें तुरंत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 15 वर्षीय पोती और उसका छोटा भाई दादा के साथ रह रहे थे। महिला पुलिस के अनुसार, पिछले तीन साल से लड़की का यौन शोषण किया जा रहा था।
बुजुर्ग के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
मामले की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने थिरुकोइलूर के ग्राम अधिकारी को सूचित किया। यहां से महिला पुलिस से संपर्क किया गया जिन्होंने आरोपी और उसकी दो महिला सहयोगियों (एक सेवानिवृत्त महिला नर्स और एक अन्य महिला) को हिरासत में ले लिया।
इन धाराओं के तहत केस हुआ दर्ज
पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग पर धारा 6 (गंभीर भेदन यौन हमले के लिए सजा), 5 (गंभीर भेदन यौन हमला), 5 (जे) (जो कोई भी बच्चे पर यौन हमला करता है), 5 (जे) ( दो) (बच्चे को गर्भवती बनाता है यौन उत्पीड़न के परिणामस्वरूप), और 17 (उकसाने की सजा) यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम, 2012 के तहत केस दर्ज किया।
सांकेतिक तस्वीरNavbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुक पेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें

Related Keywords

Tamil Nadu ,India , ,Chennai Tamil Nadu ,தமிழ் நாடு ,இந்தியா ,சென்னை தமிழ் நாடு ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.