फिल्ममेकर करण जौहर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ''रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'' बनाने जा रहे हैं। करण जौहर ने इसकी घोषणा भी की थी। करण फिर डायरेक्शन करने जा रहे हैं। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी अहम भूमिका मे हैं। इस बीच खबरों के अनुसार, फिल्म में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान की भी एंट्री हो गई है।
एक्टर शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान बहुत जल्द बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है। सुहाना अपने पिता की तरह एक्टिंग में अपना करियर बनाना चाहती है। सुहाना का ये सपना जल्द सच होने जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहाना को करण जौहर नहीं जोया अख्तर लॉन्च करने जा रही हैं।
एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर 14 अगस्त को बॉयफ्रेंड करण बूलानी संग शादी के बंधन में बंध गई है। रिया ने काफी सादगी से शादी की है। रिया की शादी में परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल हुए थे। रिया ने पति करण बूलानी संग शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने एक राज का भी खुलासा किया है।
एक्टर टाइगर श्रॉफ का गाना ''वंदे मातरम'' इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। टाइगर और जैकी भगनानी ने इस गाने को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज किया है। टाइगर के इस गाने को गाया है। इस गाने को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी टाइगर के इस गाने की तारीफ की है।
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भले ही इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर है लेकिन किसी और वजह से चर्चा में बनी रहती है। अनुष्का पति विराट कोहली और बेटी वामिका के साथ इंग्लैंड में है। हाल में ही इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद अनुष्का ने इंस्टा स्टोरी में पोस्ट शेयर कर टीम इंडिया और विराट कोहली को बधाई दी है।