comparemela.com


लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की हालत इस समय बहुत अधिक नाजुक बनी हुई है। जी दरअसल उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई है जिसके चलते उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। आपको हम यह भी बता दें कि कल्याण सिंह बीते काफी समय से लखनऊ पीजीआई में भर्ती हैं। बीते शनिवार को उनकी तबीयत अचानक से खराब हो गई, उसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर मेडिसन विभाग लाया गया और यहाँ डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। अब पीजीआई के डॉक्टर्स ने बयान दिया है कि कल्याण सिंह की हालत फिलहाल स्थिर है और वह इस समय ICU में भर्ती हैं।
इस समय डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है। डॉक्टर्स के द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है और उनके परिवार को भी अस्पताल बुलाया जा चुका है। आप सभी को बता दें कि कल्याण सिंह की खराब तबीयत के बारे में जानकारी मिलते ही CM योगी आदित्यनाथ भी बीते रविवार को उनसे मिलने पीजीआई पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर कल्याण सिंह का हालचाल लिया। इस दौरान उनेक साथ मंत्री सुरेश खन्ना और कल्याण सिंह के पोते संजीव सिंह भी शामिल रहे। बीते 15 दिनों में CM योगी चौधी बार पूर्व सीएम कल्याण सिंह का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे। सामने आने वाली खबर के अनुसार बीते रविवार पूर्व सीएम कल्याण सिंह ने हाथ जोड़कर सीएम योगी से कहा कि ''वह उनकी बहुत सेवा कर रहे हैं।''
इसके बाद CM ने भी उनके सामने हाथ जोड़ लिए। आपको हम यह भी बता दें, कल्‍याण सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। वह 21 जून को अनियंत्रित ब्लड शुगर और बीपी आदि की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 3 जुलाई की रात बीपी ज्यादा बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को माइनर अटैक पड़ा, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। यह होने के बाद चार जुलाई को उन्हें संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में एडमिट कराया गया था।

Related Keywords

Lucknow ,Uttar Pradesh ,India ,Kalyan Singh ,Sanjeev Singh ,Critical Care Madison Department ,He Hisa Service ,Hisa Service ,Life Support System ,Critical Care Madison ,Yogi Adityanath ,Secretarys Khanna ,Pick Hospital ,Sunday East ,Sanjay Gandhi Medical Institute ,லக்னோ ,உத்தர் பிரதேஷ் ,இந்தியா ,கல்யாண் சிங் ,சஞ்சீவ் சிங் ,வாழ்க்கை ஆதரவு அமைப்பு ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.