comparemela.com

Card image cap


हिंदी न्यूज़   ›   धर्म  â€º  गुप्त नवरात्रि के दौरान करें दुर्गा सप्तशती पाठ, इन सावधानियों व नियमों का पालन करने से प्रसन्न होंगी माता रानी
गुप्त नवरात्रि के दौरान करें दुर्गा सप्तशती पाठ, इन सावधानियों व नियमों का पालन करने से प्रसन्न होंगी माता रानी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Saumya Tiwari
Mon, 12 Jul 2021 06:26 AM
गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई से शुरू हो गए हैं, जो कि 18 जुलाई को समाप्त होंगे। गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्रि मुख्य रूप से साधुओं और तांत्रिकों के द्वारा मां दु्र्गा का आशीर्वाद और तंत्र साधना की सिद्धि पाने के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि गुप्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा गुप्त रखने से फल दो गुना मिलता है।
गुप्त नवरात्रि के दौरान भक्त मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा-अर्चना करने के साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते हैं। मान्यता है कि माता रानी अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर मनोकामना पूरी करती हैं। दुर्गा सप्तशती पाठ को 13 अध्यायों में बांटा गया है।
इस पाठ को करने के लिए कुछ खास सावधानियां और नियम बताए गए हैं-
1. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 
2. दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से सबसे पहले स्नानादि करके स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। 
3. बैठने के लिए कुशा के आसन का प्रयोग करना चाहिए, अगर आपके पास कुशा का आसन नहीं है तो ऊन के बने हुए आसन का प्रयोग कर सकते हैं।
4. पाठ शुरू करने से पहले गणेश जी एवं सभी देवगणों को प्रणाम करें। माथे पर चंदन या रोली का तिलक लगाएं। 
5. लाल पुष्प, अक्षत एवं जल मां को अर्पित करते हुए पाठ का संकल्प लें। 
6. इसके बाद पाठ को आरंभ करने से पहले उत्कीलन मंत्र का जापकरें। इस मंत्र को आरंभ और अंत में 21 बार जप करना चाहिए।
7. इसके बाद मां दुर्गा का ध्यान करते हुए पाठ का आरंभ करें। इस तरह से मां दुर्गा सप्तशती का पाठ करने पर सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
सावधानियां-
1. दुर्गा सप्तशती का पाठ न ज्यादा तेज स्वर में करें और न ज्यादा धीमी आवाज में करना चाहिए।
2. दुर्गा सप्तशती का पाठ करते समय उच्चारण स्पष्ट होना चाहिए।
3. अगर आप एक दिन में पाठ पूरा नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम जो अध्याय आरंभ किया है उसे पूरा करना चाहिए।
इस आर्टिकल को शेयर करें

Related Keywords

Nava July , Durga Sptsti , , Durga Sptsti Text , Queen Her , Tilak Find , Chapter Start , ராணி அவள் ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.