comparemela.com

Card image cap


हिंदुस्तान पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद
शायद आप ऐड ब्लॉकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। पढ़ना जारी रखने के लिए ऐड ब्लॉकर को बंद करके पेज रिफ्रेश करें।ऐड ब्लॉकर को ऐसे बंद करेंअगर आपका ऐड ब्लॉकर बंद है, तो
पेज रिफ्रेश करें
Mon, 05 Jul 2021 10:04 AM
हिंदी न्यूज़   ›   धर्म  â€º  इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं पैदाइशी भाग्यशाली, इनके घर में होता है मां लक्ष्मी का वास
इन 4 राशियों की लड़कियां होती हैं पैदाइशी भाग्यशाली, इनके घर में होता है मां लक्ष्मी का वास
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीPublished By: Saumya Tiwari
Mon, 05 Jul 2021 10:02 AM
कहा जाता है कि सभी अपनी-अपनी किस्मत लेकर जन्म लेते हैं। हर किसी का भाग्य एक-दूसरे से अलग होता है। कुछ लोगों को जल्दी सफलता हासिल हो जाती है तो कुछ लोगों को कड़ी मेहनत के बाद भी सफलता हासिल नहीं होती है। इसी तरह ज्योतिष शास्त्र में कुछ भाग्यशाली राशियों का जिक्र किया गया है। माना जाता है कि इन राशियों की लड़कियां पैदाइशी भाग्यशाली होती हैं। ये जिस घर में जाती हैं, वहां धन-दौलत की कमी नहीं रहती है।
1. वृषभ राशि- इस राशि की लड़कियां बुद्धिमान, मेहनती और किस्मती मानी जाती हैं। ये अपने करियर में एक सफल मुकाम हासिल करती हैं। कहा जाता है कि ये खुद के साथ अपने परिवार के लिए भी भाग्यशाली होती हैं।
2. कर्क राशि- इस राशि की लड़कियों को काफी भाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं कि ये जिस काम में ये लोग हाथ डालते हैं, वहां इन्हें सफलता हासिल होती है। कहते हैं कि इस राशि की लड़कियां जिस घर में जाती हैं, वहां सुख-समृद्धि का वास होता है।
3. धनु राशि- इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। गुरु के प्रभाव से इस राशि वालों के हर काम बनते जाते हैं। गुरु ग्रह की धनु राशि वालों पर विशेष कृपा होने से घर में सुख-समृद्धि होती है। इस राशि की लड़कियों को काफी किस्मती माना जाता है। कहते हैं कि ये जिस घर में जाती हैं वहां मां लक्ष्मी का वास होता है।
4. मीन राशि- मीन राशि की लड़कियां कोमल स्वभाव और गुणवान होती हैं। ये अपने साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली मानी जाती है। ये अपने करियर में भी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।  
 
इस आर्टिकल को शेयर करें

Related Keywords

, Girls The , பெண்கள் தி ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.