comparemela.com


sons gave supari for mother killing and framed farther in araria bihar
Araria News : बिहार में बेटों ने करवाया मां का मर्डर और फंसा दिया बाप को, जेल भेजे गए पिता को अब पुलिस कराएगी रिहा
Edited by
Subscribe
Bihar News : बिहार के अररिया जिले में एक सनसनीखेज कांड का खुलासा हुआ है। यहां पत्नी की हत्या के आरोप में निर्दोष पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन अब जाकर खुलासा हुआ है कि महिला की हत्या तो उसके बेटों ने ही करवाई थी।
 
Araria News : बिहार में बेटों ने करवाया मां का मर्डर और फंसा दिया बाप को, जेल भेजे गए पिता को अब पुलिस कराएगी रिहा
हाइलाइट्स
बिहार में बेटों ने करवाया मां का मर्डर और फंसा दिया बाप को
जेल भेजे गए पिता को अब पुलिस कराएगी रिहा
बेटों ने एक लाख रुपये में दी थी मां की सुपारी
बकाया 50 हजार के लिए सुपारी किलर से झंझट में खुल गया राज
राहुल कुमार ठाकुर,अररिया:
फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरखां में 29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर की गई हत्या में जेल भेजे गए उसके पति जितेंद्र मंडल निर्दोष पाए गए। मर्डर की ये साजिश तो कल्पना के दोनों बेटों ने ही रची थी, क्योंकि दोनों ही उसके सौतेले बेटे है। सौतेली मां के हत्या के लिए पुत्रों ने एक लाख रुपये की सुपारी भी दी थी। मर्डर के बाद सुपारी किलर को सिर्फ 50 हजार रुपये ही मिले और बकाया मांगने के दौरान दो तरफा झड़प में साजिश का पर्दाफाश हो गया।
बेटों ने कराई थी मां की हत्या, चार गिरफ्तार
फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कल्पना देवी हत्याकांड को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया। जांच के बाद पुलिस ने मृतका के सौतेले पुत्र प्रकाश कुमार, शशिभूषण कुमार के अलावे दो सुपारी किलर अमहारा वार्ड संख्या दस के कन्हैया कुमार मंडल पिता-सत्यनारायण मंडल और भागकोहलिया वार्ड संख्या दो के अखिलेश मंडल को सबूत के साथ गिरफ्तार किया है।
सौतेले बेटे काम के दौरान आया सुपारी किलर के सम्पर्क में
दरअसल घटना को अंजाम देने वाले कन्हैया कुमार मंडल अमहारा में निर्माणाधीन एक पेट्रोल पम्प में काम करता था। वहीं पर अखिलेश मंडल भी पेंटर का काम करता था। जहां सौतेले भाई प्रकाश और शशिभूषण कुमार कन्हैया के सम्पर्क में आया और दोनों भाइयों ने कन्हैया और अखिलेश के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। हत्याकांड को अंजाम देने के लिए एक लाख में डील हुई। जिसमें से दोनों भाईयों ने बकायदा 50 हजार रुपये का पेमेंट भी कर दिया।
29 जून की रात कल्पना देवी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बाकी 50 हजार के रकम की अदायगी को लेकर आनाकानी होने और एकबार झंझट होने के बाद अनुसंधान में लगे पुलिस ने सबों को दबोच लिया। दरअसल मामले में मृतका के परिजनों की ओर से मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बनाए गए मृतका के पति जितेंद्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन पुलिस को इसमें उनके शामिल होने की बात सबूतों के लिहाज से हजम नहीं हो रही थी। इसीलिए पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी। पुलिस अनुसंधान की इसी चाल में साजिशकर्ता और आरोपी फंस गए और कांड की परतें खुल गईं।
मृतका के जेल में बंद पति हैं निर्दोष- पुलिस
मामले में फारबिसगंज एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से तत्काल केस दर्ज कराए जाने के बाद आरोपी बनाए गए पति जितेन्द्र मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर तत्काल ही जेल भेज दिया था।लेकिन अनुसंधान में यह स्पष्ट है कि घटना को लेकर जेल में बंद मृतका के पति बिल्कुल निर्दोष है और आरोपमुक्त हैं। पुलिस अब उन्हें रिहा कराने के लिए प्रयास करेगी। साथ ही गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाने का प्रयास करेगी।
हत्या के पीछे की वजह सम्पत्ति का विवाद
एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि हत्याकांड के पीछे मूल कारण पांच बीघा जमीन के साथ दो ट्रैक्टर तैयार मक्का की बिक्री कर पैसा सौतेले बेटों को नहीं दिया जाना है।एसडीपीओ ने बताया कि इसी से आहत साजिशकर्ता सौतेले बेटे पिछले दिसम्बर से ही मां की हत्या की साजिश रच रहे थे।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुक पेज लाइक करें
कॉमेंट लिखें
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें

Related Keywords

Araria ,Bihar ,India ,Shashi Bhushan Kumar ,Shashibhushan Kumar Kanhaiya ,Rampukar Singh ,Raj Rahul Kumar Laird , ,Singh Board ,Light Kumar ,Kanhaiya Kumar Board ,Akhilesh Board ,Jitendra Board ,Speedy Trial ,அரேரியா ,பிஹார் ,இந்தியா ,ஷாஷி பூஷன் குமார் ,வேகமான சோதனை ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.