comparemela.com

Card image cap


हिंदी न्यूज़   ›   धर्म  â€º  बच्चे करते हों मनमानी या परिवार में रहती हो अनबन, इन उपायों को अपनाएं 
बच्चे करते हों मनमानी या परिवार में रहती हो अनबन, इन उपायों को अपनाएं 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,meerutPublished By: Arpan
Wed, 14 Jul 2021 03:14 AM
जिस परिवार में सदस्यों के बीच प्रेमभाव रहता है, एक दूसरे के प्रति लगाव रहता है वह घर स्वर्ग के समान माना जाता है और उस घर पर भगवान का आशीर्वाद बना रहता है। हर कोई चाहता है कि उसका घर-परिवार सुख और प्रेम से रहे। लेकिन कभी कभी कई वजहों से परिवार में अनबन होने लगती है और यही आगे चलकर विवाद की वजह बन जाती है। वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 
अगर परिवार में बच्चे बुरा व्यवहार करते हों या बड़ों का कहना न मानते हों तो उनके माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं। भाइयों में अनबन रहती हो तो मीठी चीजों का दान करें। दूध में शहद डालकर दान करें। जीवनसाथी से नहीं बनती है तो गाय की सेवा करें। पिता-पुत्र में मतभेद रहता है तो पिता या पुत्र किसी को भी गुड़ और गेहूं का दान मंदिर में करना चाहिए। घर में सुबह कुछ देर भजन करें। मंगलवार व शनिवार को घर में सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार को हनुमान मंदिर में चोला और सिंदूर चढ़ाएं। रविवार, शनिवार या मंगलवार को काले चने, काले वस्त्र, लोहा और सरसों के तेल का दान करें। परिवार की महिलाओं में अनबन रहती है तो महिलाएं आटे की चक्की मंदिर में दान करें। गुरुवार और रविवार को कंडे पर गुड़ और घी मिलाकर जलाएं इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। घर में कभी झाड़ू को खड़ा करके नहीं रखें, न ही कभी पैर लगाएं। घर में कोई भी खाने पीने की चीज लाते हैं तो सबसे पहले अपने ईष्ट देवता को भोग लगाएं। फिर परिवार के बड़े बुजुर्गों और बच्चों को दें। इसके बाद स्वयं ग्रहण करें। पहली रोटी गाय के लिए निकालें और उसे अपने हाथों से रोटी खिलाएं। 
इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। 
इस आर्टिकल को शेयर करें
अगला लेख
अगला लेख

Related Keywords

Chola , India General , India , , Tilak Find , Saturday Or Tuesday , சோழர் , இந்தியா ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.