comparemela.com


इंटरनेट डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत आज रविवार को कर्नाटक के 19वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। आज सुबह 10.30 बजे राजभवन के ग्लास हाउस में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अभय श्रीनिवास ओका गहलोत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 
एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, 73 वर्षीय गहलोत केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रह चुके हैं। वहीं राज्यसभा में सदन के नेता भी थे। गहलोत यहां वजुभाई वाला की जगह लेंगे। राष्ट्रपति ने छह जुलाई को कर्नाटक के नए राज्यपाल के रूप में गहलोत के नाम का ऐलान किया था। 
गौरतलब है कि थावरचंद गहलोत मध्यप्रदेश के उज्जैन के निवासी हैं। एमपी से 3 बार विधायक रहे हैं। 2009 में वे लोकसभा का चुनाव हार गए थे। 
 

Related Keywords

Julya Karnataka ,Thawarchand Rajasthan ,C Justice Abbey Srinivas ,Rajasthan Center ,Indian Janata Party ,East Central Secretary ,East Central Secretary Thawarchand Rajasthan ,Glass House ,Karnataka High Court ,New Governor As Rajasthan ,Thawarchand Rajasthan Madhya Pradesh ,கண்ணாடி வீடு ,கர்நாடகா உயர் நீதிமன்றம் ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.