comparemela.com


main page
Video: राजस्थान से मिलने आए फैन का जाह्नवी ने किया खुला स्वागत, गिफ्ट पाकर बेहद खुश हुईं एक्ट्रेस
Updated 10 July, 2021 10:21:06 AM
फिल्म ''धड़क'' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोविंग है। फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उन पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी बीच एक उनका ऐसा फैन देखने को मिला, जो एक्ट्रेस को मिलने के लिए उनके घर जा पहुंचा। जाह्नवी ने भी इस फैन का दिल खोल कर स्वागत किया। अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें, जाह्नवी का ये फैन राजस्थान का है, जो उन्हें मिलने के लिए उनके घर के बाहर इंतजार कर रहा है। फोटोग्राफर व
10 Jul, 2021 10:21 AM
बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोविंग है। फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उन पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। इसी बीच एक उनका ऐसा फैन देखने को मिला, जो एक्ट्रेस को मिलने के लिए उनके घर जा पहुंचा। जाह्नवी ने भी इस फैन का दिल खोल कर स्वागत किया। अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
बता दें, जाह्नवी का ये फैन राजस्थान का है, जो उन्हें मिलने के लिए उनके घर के बाहर इंतजार कर रहा है। फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब जाह्नवी अपने घर से बाहर निकलकर गाड़ी की ओर बढ़ती है, तो इसी बीच उन्हें पता चलता है कि उनका फैन राजस्थान से उन्हें मिलने आया है। ये सुनकर जाह्नवी अपने हाथ में पकड़ा हुआ सामान बॉडीगार्ड को पकड़ा देती है और उस फैन को मिलने की ओर बढ़ती है। वो फैन उनके गेट के बाहर खड़ा होता है और जाह्नवी कहती है, खोल दो गेट और उसे आने दो। फिर उनका फैन अंदर आता है और एक्ट्रेस को स्पेशल गिफ्ट भी देता है, जिसे देखकर एक्ट्रेस काफी खुश होती है। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं।
 

Related Keywords

,Centera Hisa Fan View ,Drama Kapoor ,Fan Afuloving ,Fan View ,Fan Rajasthan ,Drama Her ,His Fan Rajasthan ,Hearing Drama Her ,Fan His Gate ,His Fan ,Special Gift ,Good Luck Jerry ,Siddhartha Sengupta ,விசிறி பார்வை ,அவரது விசிறி ,சிறப்பு பரிசு ,நல்ல அதிர்ஷ்டம் ஜெர்ரி ,சித்தார்த்தா செங்குப்தா ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.