comparemela.com


पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद रविवार को सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
चंडीगढ़। पंजाब के विपक्षी दलों ने सोमवार को कांग्रेस पर उसकी अंदरूनी कलह को लेकर निशाना साधा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जहां नवजोत सिंह सिद्धू से सवाल किया कि क्या उन्होंने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पर आरोप केवल सत्ता ‘हथियाने’के लिए लगाए थे। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेताओं को राज्य के मुद्दों को लेकर कभी चिंता नहीं थी। पार्टी में अंदरूनी कलह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के कड़े विरोध के बावजूद रविवार को सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने सिद्धू की पदोन्नति पर कटाक्ष किया। 
उन्होंने कहा कि पंजाब में ‘कांग्रेस’ की जगह अब ‘जुमले और चुटकुलों’की नयी सरकार है। शर्मा ने सवाल किया कि सिद्धू ने जो आरोप मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए थे वे क्या उन्हें प्रदेश कांग्रेस प्रमुख बनाए जाने के बाद ‘‘समाप्त’’ हो गए हैं या वे सिर्फ ‘‘कुर्सी हथियाने’’ के लिए लगाए गए थे। आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि ‘‘साढ़े चार साल बर्बाद करने के बाद अब हमें उम्मीद है कि सत्ताधारी कांग्रेस बचे हुए कुछ महीनों का इस्तेमाल लोगों और राज्य की भलाई के लिए करेगी।
Related Topics

Related Keywords

Ashwini Sharmaa Sidhu ,Singh ,Sonia Gandhi ,Navjot Singh Sidhu ,Raghav Chadha ,A Congress On Her ,Aam Aadmi Party ,Congressa Circle ,Indian Janata Party ,Center Congress ,Ashwini Sharma ,சிங் ,சோனியா காந்தி ,நவ்ஜோட் சிங் ஸிட்ஹு ,ராகவ் சதா ,ஆம் ஆத்மி கட்சி ,அஸ்வினி ஷர்மா ,

© 2024 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.