comparemela.com


सांकेतिक फोटो
social media
कैमूर पहाड़ी की तराई में स्थित दरिगांव थाना क्षेत्र के दरिगांव गांव में एक घर में शराब पार्टी करते कई मुखिया व मुखिया पति सहित 18 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एएसपी अरविन्द प्रताप सिंह ने बताया कि गांव के एक घर में शराब पार्टी चल रही थी. सूचना पर कार्रवाई की गई है, जिसमें 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई अभी जारी है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में चेनारी, व सासाराम प्रखंड के कई पंचायतों के मुखिया और मुखिया पति रविवार को पार्टी मना रहे थे. एसपी को किसी ने इसकी गुप्त सूचना दी. इसके बाद एसपी आशीष भारती ने दरिगांव थाना, सासाराम थाना और अन्य पुलिस पदाधिकारियों को छापेमारी के लिए भेजा. छापेमारी में 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई है.
न्यूज 18 वेब पोर्टल पर दी गयी जानकारी के अनुसार, जिन 6 मुखिया को गिरफ्तार किया गया है उनमें दरिगाव पंचायत के मुखिया राजू पासवान, चेनारी के हाटा पंचायत के मुखिया पारस पासवान, विश्रामपुर के मुखिया धर्मेंद्र सिंह,आलमपुर पंचायत के मुखिया विजय पासवान, खुर्नू पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह तथा चेनारी के मुखिया राजवंश सिंह शामिल हैं. वहीं सदोखर के पैक्स अध्यक्ष कृष्णा सिंह को भी नशे में चूर पाया गया. मौके पर से दो पिस्तौल भी बरामद किये गये.

Related Keywords

Chhattisgarh ,India ,Bishrampur ,Palampur ,Gujarat ,Bihar ,Dharmendra Singh ,Krishna Singh ,Raju Paswan , ,Hata Panchayat ,Alampur Panchayat ,Victory Paswan ,சத்தீஸ்கர் ,இந்தியா ,பிஷ்ராம்பூர் ,அலம்பூர் ,குஜராத் ,பிஹார் ,தர்மேந்திரா சிங் ,கிருஷ்ணா சிங் ,ராஜு பாஸ்வான் ,

© 2025 Vimarsana

comparemela.com © 2020. All Rights Reserved.